फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman killed, three injured in collision between two autos

Ghazipur News: दो ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 02 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, three injured in collision between two autos
सेवराई की खबर में ऑटो की टक्कर में---मृतका धर्मशीला देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार दो ऑटो की आमने- सामने की टक्कर में धर्मशिला देवी (45) की मौत हो गई। हादसे में महिला सहित दो यात्री घायल हो गए। धर्मशिला देवी दिलदारनगर जा रही थीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों ऑटो को कब्जे में जांच कर रही है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि भतौरा गांव निवासी धर्मशिला देवी पत्नी सोमेश्वर कुशवाहा गांव की ही बुधिया देवी और अन्य महिलाओं के साथ किसी काम से ऑटो से दिलदारनगर जा रही थीं। भदौरा - दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर फरीदपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में यात्रियों से भरी ऑटो पलट गया। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल धर्मशिला देवी, बुधिया देवी और आकाश कुमार को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा। सीएचसी पर डॉक्टरों ने धर्मशिला को मृत घोषित कर दिया। बुधिया देवी और आकाश कुमार का उपचार चल रहा है। गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दो ऑटो की आमने- सामने की टक्कर में एक महिला मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों ऑटो को कब्जे में लेकर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed