{"_id":"3bc7d4408b5c3e2419aceb9f69e8746c","slug":"woman-killed-by-lightning-ten-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत, दस झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत, दस झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान गुरुवार की दोपहर नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहली गांव में बिजली गिरने से गंभीर रूप झुलसी एक महिला की मौत हो गई। वहीं सादात क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव में बगीचे में आम और जामुन लेने गए दस बच्चे बिजली
गिरने से झुलस गए। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहली गांव की सुनीता (25) गुरुवार दोपहर गांव के बाहर बगीचे में गई थी। उसी समय तेज बारिश
होने लगी। वह बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे छिप गई। इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सादात संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव के बाहर बगीचे में बच्चे आम और जामुन बटोर रहे थे। उसी दौरान दिन के ढाई बजे बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली
विज्ञापन
कड़कते हुए आम के पेड़ के नीचे बैठे कुत्ते पर गिरी। घटना में कुत्ते का चिथड़े उड़ गए। पास पेड़ के नीचे छिपकर बैठे दस बच्चे भी बिजली की चपेट में आ गए। लोग बच्चों को सादात स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। घायलों में जनई
यादव का पुत्र आशीष (8), राधेश्याम यादव का पुत्र अभिषेक यादव (10), अर्पित यादव (9), रमेश यादव का पुत्र अंकित (10), कंचन (13), श्वेता (6), रामनिवास का पुत्र आकाश (8), महेन्द्र यादव की पुत्री मनीषा (11) , रमायन यादव की
पुत्री नेहा (11) तथा जितेन्द्र वनवासी (25) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां अभिषेक, अर्पित तथा आशीष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार एवं सीओ मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।