फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman ends life by hanging herself from a ceiling fan; FIR registered against six people, including her husband.

Ghazipur News: पंखे से फंदा लगाकर महिला ने दी जान, पति सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 13 Jun 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman ends life by hanging herself from a ceiling fan; FIR registered against six people, including her husband.
महेशपुर निवासी----मृतका शब्बा परवीन की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में शुक्रवार को एक महिला शब्बा परवीन ने कमरे का दरवाजा बंदकर छत में लगे पंखे से ओढ़नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पति सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोरध्वज दुबे ने बताया कि दिलदारनगर के पलियां गांव निवासी अकबरी बेगम ने बताया कि पुत्री शब्बा परवीन का निकाह आठ वर्ष पूर्व महेशपुर प्रथम गांव निवासी मकसूद उर्फ बाबर खां के साथ हुआ था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कि ससुराल पक्ष के लोग पुत्री शब्बा परवीन को निकाह के बाद से ही प्रताड़ित करते थे।
उन्होंने ससुराल पक्ष पर पुत्री शब्बा परवीन के साथ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
बताया कि पुत्री शब्बा परवीन के दो पुत्र एक छह वर्ष का आदिल और तीन वर्ष का आतिफ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुरालियों ने बताया कि महिला शब्बा परवीन ने दरवाजा अंदर से बंदकर फंदे पर झूल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराली दरवाजा तोड़कर महिला को मुहम्मदाबाद सीएचसी पर ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां अकबरी बेगम की तहरीर पर पति मकसूद उर्फ बाबर खां, सास पुरैशा, देवर टीपू, असगर, अयान और ननद रूबीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed