{"_id":"66e1f3fc4ebe3d9126088852","slug":"woman-dies-two-days-after-delivery-staff-absconds-after-closing-the-hospital-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120294-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रसव के दो दिन बाद महिला की मौत, अस्पताल बंद कर स्टॉफ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रसव के दो दिन बाद महिला की मौत, अस्पताल बंद कर स्टॉफ फरार
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद कस्बा स्थित संचालित एमडी हॉस्पिटल पर ऑपरेशन कराने के दो दिन बाद मंगलवार को महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उधर, अस्पताल संचालक और सभी कर्मचारी फरार हो गए हैं। सीएमओ ने मामले में जांच के लिए नोडल अधिकारी शिशिर शैलेश को मौके पर भेजा तो अस्पताल पर कोई नहीं था। जांच अधिकारी ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर दो दिन में अस्पताल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
गुरैनी निवासी प्रभाकर कुमार की पत्नी कंचन भारती (25) को परिवार के लोग आठ सितंबर को शादियाबाद कस्बा अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रशासन ने सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर कंचन को भर्ती कर लिया। मृतका के पति के मुताबिक डाक्टर ने बताया कि नार्मल डिलिवरी नहीं हो पाएगी, ऑपरेशन करना पड़ेगा, इस पर परिवार के लोग तैयार हो गए। ऑपरेशन से कंचन ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद कंचन की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि डाॅक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव व मनीषा यादव से इस संबंध में परिजनों ने बात की। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर परिजनों ने रेफर करने को कहा लेकिन, उन्होेंने नहीं किया। इसी बीच मंगलवार को कंचन की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अपने परिचित के अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। साथ में अपने सहयोगी गोलू यादव को भी भेजा। लेकिन, रास्ते में ही कंचन की मौत हो गई। यह देखकर डाक्टर का सहयोगी रास्ते से फरार हो गया। पीड़ित नेपीड़ित ने डाक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव, मनीषा यादव व उनके सहयोगी गोलू यादव के खिलाफ शादियाबाद थाने में तहरीर दी है। सूचना पर सीएमओ डॉ.देश दीपक पाल ने जांच करने के लिए नोडल अधिकारी शिशिर शैलेश को मौके पर भेजा तो अस्पताल पर कोई नहीं था। जांच अधिकारी ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर दो दिन में अस्पताल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रकरण की जानकारी है। जांच के लिए नोडल अधिकारी शिशिर शैलेश को मौके पर भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ.देश दीपक पाल,सीएमओ