फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies in suspicious circumstances, when husband went to inform, the police made him sit in the police station

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, सूचना देने पति गया तो पुलिस ने थाने में बैठाया

Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, when husband went to inform, the police made him sit in the police station
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोकिलपुर गांव के सिवान के तरफ मंगलवार की रात गई एक महिला की संदिग्ध हालात में सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बुधवार को घटना की सूचना देने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे मृतका के पति को पुलिस ने बैठा लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे लठ्ठूडीह- रसड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और मुहम्मदाबाद एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शाम 4.54 बजे राजस्व निरीक्षक द्वारा मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

कोकिलपुर गांव निवासी सरस्वती देवी (28) देर रात नौ बजे गांव की एक महिला के साथ सिवान के तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के सामने सड़क पर चढ़ते समय महिला के सिर में गंभीर चोटेें लग गई और वह अचेत हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाराचंवर ले गये। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे दिन सुबह में महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए और मृतका के पति अनिल राजभर ग्रामीणों के साथ करीमुद्दीनपुर थाने पहुंच महिला की मौत की सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतका के पति को थाने में बैठा लिया, जबकि थाने गए अन्य ग्रामीण वापस चले आए। मृतका के पति को पुलिस द्वारा थाने में बैठाने की सूचना मिलते ही करीब दोपहर एक बजे गांव के लोगों ने महिला का शव लठ्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण मुहम्मदाबाद एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र ओझा ने ग्रामीणों को समझाने- बुझाने के साथ मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और शाम 4.54 बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति अनिल राजभर की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed