फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women Dies after Kidney Stone operation family members ruckus hospital in Ghazipur

Ghazipur News: पथरी के ऑपरेशन के बाद तड़पकर हुई महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 24 Feb 2024 12:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि किडनी के ऑपरेशन के बाद कुसुम देवी दर्द तड़प से रही थी लेकिन चिकित्सकों ने उसे दवा नहीं दी।

विज्ञापन
Women Dies after Kidney Stone operation family members ruckus hospital in Ghazipur
महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा ओवरब्रिज स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


भुड़कुड़ा कोतवाली के रामपुर बलभद्र निवासी कुसुम देवी (40) की तबीयत खराब होने पर पति इंद्रजीत उन्हें उपचार के लिए रौजा ओवरब्रिज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां जांच कराने के बाद डॉक्टर ने आपरेशन कर पथरी निकाल दिया। देर रात महिला को असहनीय दर्द होने लगा। देखते ही देखते हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने इसकी अस्पताल कर्मियों को दी। 
विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने चिकित्सक बुलाने का आश्वासन दिया, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। इधर मरीज के दर्द को देख एक स्वास्थ्य कर्मी ने दर्द का इंजेक्शन बताते हुए लगा दिया। कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed