फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after slipping and falling into a canal

Ghazipur News: पैर फिसलने से नहर में गिरकर महिला की मौत

Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after slipping and falling into a canal
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय मुबारकपुर गांव के पास नहर में रविवार की देर शाम डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई थीं। नहर में करीब चार फीट से अधिक पानी होने से डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि सराय मुबारकपुर गांव निवासी रामकेर राम ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पत्नी सुशीला देवी (45) दोपहर करीब 12 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। देर शाम करीब पांच बजे तक घर नहीं लौटीं तो परिजन आसपास और गांव के बगल से गुजर रही नहर के पास पहुंचे, जहां सुशीला देवी का पैर ऊपर और शरीर का अन्य हिस्सा नीचे मिट्टी में दबा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुशीला देवी शौच के लिए नहर के पास गई थीं, इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह गिर गईं। नहर में चार फीट से अधिक पानी होने के कारण वह डूब गईं। परिजनों ने किसी तरह शव को नहर से बाहर निकाला। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed