फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after being crushed by sand-laden truck

बालू लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by sand-laden truck
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव के पास बुधवार की शाम पांच बजे बिहार की ओर से तेज रफ्तार में आ बालू लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मुअली देवी (35) पत्नी महेंद्र बिंद की मौत हो गई। वही बाइक चला रहा पुत्र दीपक व साथ में बैठा साढ़े तीन वर्षीय सुजीत बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने 40 मिनट तक देवैथा करमहरी मार्ग जाम किया।
विज्ञापन

सकलडीहा के पौरा गांव निवासी मुअली देवी बाइक से अपने पुत्र दीपक संग बिहार प्रांत के नुआंव थाना के गर्रा अपने रिश्तेदारी से मायके कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव जा रही थी। साथ में साढ़े तीन वर्षीय नाती सुजीत भी था। देवैथा गांव के हरिजन बस्ती को जाने के लिए बालू लदा ट्रक घूम रहा था। इसी दौरान ट्रक से बाइक में धक्का लगने से मुअली देवी सड़क पर गिर गई। हादसे में ट्रक का से कुचलकर महिला की मौत हो गई। संयोग ठीक रहा कि पुत्र दीपक व नाती सुजीत बाल बाल बच गए, इधर चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटनान स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कुछ देरी बाद घटना की जानकारी पाकर तियरी गांव से भी ग्रामीण परिजनों संग पहुंच गए। कोतवाल राजीव सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। साथ ही शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed