फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman died and eight injured due to lightning in ghazipur

मौसम का कहर: यूपी के गाजीपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत, आठ लोग झुलसे; धान रोपाई के समय हुआ हादसा

Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार को गरज- चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
Woman died and eight injured due to lightning in ghazipur
बारिश के बाद सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव में बुधवार की शाम को बिजली की चपेट में आने से नौ लोग झुलस गए। रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि झुलसे हुए अन्य लोगों का इलाज जारी है।

विज्ञापन


यह है मामला
गांव के चौहान बस्ती व दलित बस्ती की महिलाएं अपने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और बारिश शुरू हो गई। बिजली के तेज से सभी लोग सहम गए और पास स्थित पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। 
विज्ञापन


शाम चार बजे तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। चपेट में आने से प्रभावती देवी (35), नीलम देवी (35), रामसोच (55), मंजू (18), रितिका (12), उत्तरा देवी (50), रोशनी (12), रीना देवी (35), रंजना देवी (30) झुलस गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल प्रभावती देवी (35) व नीलम देवी (35) को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल ले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे चिकित्सकों ने प्रभावती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल नीलम देवी का इलाज चल रहा है। 

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह बताया कि सात घायल खतरें बाहर है। दो महिलाओं को रेफर कर दिया गया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शोभनाथ यादव ने जांच पड़ताल मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed