फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman commits suicide and two

महिला समेत दो ने की खुदकुशी

Tue, 31 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide and two
मौत पर बिलखते लोग - फोटो : अमर उजाला
मरदह थाना क्षेत्र के गाई ग्राम में रविवार की रात एक महिला और युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने मौत के लिए जहां फांसी के फंदे को चूमा, वहीं महिला ने जहर खाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि घटना के बाद किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गाई गांव में रविवार की रात सुग्रीम राम के पुत्र अजय कुमार (30) का शव सोमवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। सुबह करीब छह बजे छोटी बहन सुनीता ने फांसी पर लटके हुए देखा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लाश को परिजनों ने नीचे उतारा। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिवार वाले खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर दूसरी तरफ 200 मीटर की दूरी पर स्थित रेशमी देवी (35) पत्नी नंदलाल राम की अपने ही नवनिर्मित मकान में मौत हो गई। उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। बेटी आरती, बेटा अनिल, विवेक के साथ ही ससुर मुखराम, सास रामरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पति नंदलाल राम दो साल से दुबई में काम करते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रेम-प्रपंच की संभावना जता रही है। सीओ कासिमाबाद वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का सही खुलासा हो जाएगा। इसके बाद  पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed