{"_id":"61b4e01bfba5fa05fe6f8c6b","slug":"woman-beaten-to-death-for-breaking-engagement-ghazipur-news-vns6273871105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई टूटने पर महिला की मारपीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई टूटने पर महिला की मारपीटकर हत्या
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोंठी हकीमपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम सगाई टूटने पर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीटकर एक महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी मारकंडेय बिंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपनी बहन मेवाती के साथ काम करने खेत पर गए थे। उनकी पत्नी शशिकला बिंद (24) घर पर अकेले थी। कुछ दिन पूर्व पत्नी शशिकला ने अपने भाई की सगाई गांव के ही रामअधार बिंद की पुत्री से कराई थी। जिसे लड़का पक्ष ने तोड़ दिया था। इससे नाराज रामअधार के परिजन घर में शशिकला को अकेला पाकर उलझ गए और कहासुनी करने लगे। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। आवाज सुनकर जब घर पहुंचे तो पत्नी शशिकला घर के बाहर बेहोश अवस्था में पड़ी थी। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही रजादी चौकी प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इधर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पति मारकंडेय बिंद की तहरीर पर रामअधार बिंद, छोटू बिंद त्यागी और सोनमती के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।