फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Without helmets, bike is not good

बगैर हेलमेट चलाई बाइक तो खैर नहीं

Fri, 28 Jul 2017 11:11 PM IST
gazipur
gazipur Updated Fri, 28 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Without helmets, bike is not good
शहर के प्रकाशनगर चौराहा पर बिना हेलमेट बाइक चालकों की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिस।

विज्ञापन
बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की। हेलमेट न पहनने पर वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई वाहनों का चालान भी काटा गया। जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने 10 अगस्त तक लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश महकमे को दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए अभियान में नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बाइक सवारों की चेकिंग की गई। पहले दिन देर शाम तक जिले में 112 वाहनों का चालान किया गया।

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में बढ़ रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश जारी किया है। गुरुवार को देर शाम जारी शासनादेश के बाद पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने गुरुवार को देर शाम एसपी सिटी सहित सर्किल के सभी क्षेत्राधिकारियों को बुलाया और बैठक ली। एसपी सिटी को वाहन चेकिंग अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए क्षेत्राधिकारियों को वाहन चेकिंग की रूप-रेखा तैयार कर कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह से ही पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर गए और यातायात व्यवस्था सुधारने के मद्देनजर हेलमेट की सघन चेकिंग शुरू की। सायंकाल चार बजे से आठ बजे तक भी चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने इस मामले में किसी की पैरवी न सुनने का भी निर्देश दिया है। पुलिस के अचानक बदले रूप की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस सघन रूप से वाहनों की चेकिंग अभियान की शुरूआत की है। साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इस बीच बिना हेलमेट कई पुलिस कर्मियों के अलावा सरकारी कर्मी, नेता आदि से भी पूछताछ की गई। एसपी ने कहा कि लोगों का जीवन अनमोल है। हेलमेट बाइक का एक जरूरी हिस्सा है इसलिए लापरवाही न करें। नगर के ट्रैफिक इंसपेक्टर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम तक बिना हेलमेट के 30 वाहनों का चालान किया गया है। इनसे 3200 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed