फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Without aadhar no pension or Scholarship

बगैर आधार के न पेंशन न वजीफा

Tue, 19 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 19 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Without aadhar no pension or Scholarship

अब बगैर आधार कार्ड के पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार विभिन्न

विज्ञापन
योजनाओं के साथ ही कई पेंशन योजनाओं में आधार कार्ड को अनिवार्यकरने जा रही है। पेंशन योजनाओं का लाभ उन्हीं पात्रों को मिलेगा जिन्होंने अपना आधार कार्ड नंबर उपलब्ध कराया है। इसके लिए संबंधित विभागों की ओर से जनपद के सभी ब्लाकों एवं नगरीय क्षेत्र के विकास खंडों में पेंशनरों के बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


शासन के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक, विकलांग कल्याण विभाग ने पेंशनरों के खाते को आधार नंबर से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। पेंशन खातों को आधार नंबर से जोड़ने का निर्देश शासन ने समाज कल्याण विभाग को मई के प्रथम सप्ताह में दिया था।

इसकी जिम्मेदारी जिले केे सभी ब्लाकों के विकासखंडों को सौंपी गई है। पात्रों के पेंशन खाते आधार नंबर से जुड़ने के बाद लाभार्थी किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सरकार की पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अन्य जनपदों में भी अपना खाता खोलकर लाभ लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। यहीं नहीं एक ही व्यक्ति के कई खाते होने से जांच के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में आधार नंबर से खाता जुड़ जाने से इसपर अंकुश लग सकेगा।


छात्रों को भी देना होगा आधार नंबर  
छात्रवृति का ऑनलाइन फार्म भरते समय छात्रों को आधार नंबर भरना पड़ेगा। आधार नंबर के बिना छात्रों को छात्रवृति का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए शासन की ओर से संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 12 वीं एवं 10वीं कक्षा के छात्रों को छात्रवृति के लिए ऑनलाइन फार्म भरने से पहले आधार कार्ड बनवाना जरूरी होगा। इससे फर्जी ढंग से छात्रवृति निकालने की घटनाएं रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed