फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Within just 12 days, robbers have struck for the second time

Ghazipur News: 12 दिनों के अंदर ही लुटेरों ने दिया दूसरी घटना को दिया अंजाम

Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Within just 12 days, robbers have struck for the second time
भीमापार/सदात। सादात थाना क्षेत्र में बकरीद त्योहार को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के बाद भी बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को 12 दिनों के अंदर ही दिनदहाड़े इस मार्ग की नहर पुलिया के पास असलहा के दम पर दूसरी लूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं के बाद लुटेरे घटना स्थल से मात्र दो किलोमीटर दूर आजमगढ़ जनपद की सीमा की तरफ बाइक से निकल भागे। दूसरी तरफ दो लूट की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पट्टी गरीब उर्फ मई गांव निवासी पीड़ित आशिक अंसारी और बरकत अली ने बताया कि, वह दोनों मखदुमपुर बाजार से बकरीद की त्योहार के लिए सामानों की खरीदारी कर दोपहर के समय बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी, कुआंटी नहर पुलिया से पहले ही एक बाइक सवार दो लोगों ने बाइक रोककर रास्ता पूछने लगे। इसके बाद पुलिया से करीब 100 मीटर दूर सुनसान इलाके में दोनों ने हमारी बाइक को ओवरटेक कर हमारी बाइक को रोक दिया। इसके बाद कहने लगे कि तुमने हमें गाली क्यों दिया। इसके बाद हम कुछ समझ पाने से पहले ही दोनों ने असलहा निकाल लिया। इसके बाद एक बदमाश ने बाइक के पीछे बैठे आशिक अंसारी के गले से करीब छह ग्राम की सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे बदमाश ने हमारी बाइक की चाभी भी निकाल ली। इसके बाद दोनों ने हमें धमकाते हुए आजमगढ़ जनपद की तरफ भाग निकले। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे सैदपुुर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने पीड़ितों से जानकारी हासिल की। इसी अंदाज में बीते 16 मई की दोपहर के समय भी बाइक सवार बदमाशों ने तियरा गांव निवासी आदित्य सिंह से भी असलहा के दम पर सोने की चेन और तीन हजार नगदी की लूट को अंजाम दिया था। उस घटना में भी बदमाशों ने पहले रास्ता पूछा और आगे जाकर गाली देने का आरोप लगाकर बाइक रुकवाई थी। इस घटना के बाद ही तत्कालीन मखदुमपुर चौकी इंचार्ज पुनीत चौधरी का तबादला कर संतराम यादव को नया चौकी प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद भी 15 दिनों के अंदर इन दो लूट की घटनाओं और अबतक पहले लूटकांड का खुलासा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में पुलिस को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों इस मार्ग पर पुलिस की गश्त को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि, पुलिस नजदीकी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है। उन्होंने लोगो को जल्द से जल्द इन दोनों घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
गाजीपुर। कुआंटी नहर पुलिया के पास हुई लूट की घटना के बाद सादात थाना पुलिस आजमगढ़ जनपद के भी तमाम इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज खंगाल रही है। लुटेरे की तलाश में पुलिस पीड़ितों को साथ लेकर तरवां थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed