क्षेत्र के किड्स जोन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. आलोक राय ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रबंधक पवन पांडेय ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कहा कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है जो नुकसानदायक है। इस मौके पर सुमन पांडेय, कामेश्वरनाथ तिवारी, त्रिलोकी वर्मा, राजकुमार ठाकुर, कल्पनाथ यादव, विनोद यादव, अभय यादव, फिरोज, श्वेता, नीलम, रागिनी राय, प्रीति राय, साइमा, इरम, शाइबा, स्वाति, पूजा आदि मौजूद थीं। राजेश्वरी पब्लिक स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक टीम ने सृष्टि गुप्ता की टीम को प्रथम, सौम्या मद्धेशिया की टीम दूसरे स्थान तथा दिव्या सिंह की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका में सुरजीत, आशीष मसीह, आरती शर्मा, ममता कुशवाहा, शमशेर ने निभाई।