{"_id":"6adf99475a53caa3050caffd","slug":"sand-laden-trailer-breaks-down-causing-an-eight-kilometre-long-traffic-jam-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-162846-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बालू लदा ट्रेलर खराब, आठ किमी लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बालू लदा ट्रेलर खराब, आठ किमी लंबा जाम लगा
विज्ञापन
जसदेवपुर मोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31़ पर लगा जाम। संवाद
जसदेवपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बालू लदे ट्रेलर में समस्या आने से टायर जाम हो गए। इसकी वजह से देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मैकेनिकों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर की समस्या को दूर किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खत्म कराया। इस दौरान लोगों को आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब चार से पांच घंटे का समय लगा।
जसदेवपुर गांव निवासी सोमेश्वर गोंड, धमेंद्र चौरसिया, अवधेश यादव, सोनू यादव ने बताया कि बिहार से ट्रेलर में बालू लादकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से चालक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर के लिए जा रहा था। जसदेवपुर मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे ट्रेलर में समस्या आने से उसके टायर जाम हो गए। इससे ट्रेलर खड़ा हो गया। देखते ही देखते पखनपुरा गांव से लेकर सलापुर चट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों का करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी एक-एक कर वाहनों को निकालने लगे।
राहगीरों के साथ ही इस जाम से स्थानीय लोग भी अछूते नहीं रहे। गांव के लोगों को जरूरत के सामान के लिए पैदल बाजार और किसानों को खेत जाने में भी परेशानी हो रही थी। इस दौरान मैकेनिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब शाम चार बजे समस्या को दूर किया, जिसके बाद चालक ट्रेलर लेकर रवाना हो गया। कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकालकर जाम को खत्म कराया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जसदेवपुर मोड़ के पास टायर जाम होने की वजह से ट्रेलर खड़ा हो गया। मैकेनिकों ने शाम को समस्या दूर की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खत्म कराया। - राजीव कुमार पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक, भांवरकोल।