फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will stage a road blockade and move the High Court if the issue is not resolved within 90 days.

Ghazipur News: 90 दिन में समाधान नहीं होने पर करेंगे चक्का जाम, जाएंगे हाईकोर्ट

Mon, 29 Jun 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Will stage a road blockade and move the High Court if the issue is not resolved within 90 days.
गाजीपुर। मोहम्मदाबाद की नवीन मंडी परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रादेशिक खरवार सभा की तहसील इकाई की बैठक हुई। इसमें खरवार समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि यदि 90 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। साथ ही हाईकोर्ट जाएंगे।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 2018 से जनपद समेत प्रदेश में खरवार जनजाति के जाति प्रमाणपत्र सुचारू रूप से जारी नहीं हो रहे हैं, इससे समाज के छात्र-छात्राएं शिक्षा, छात्रवृत्ति, नौकरी और आरक्षण जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र खरवार ने की, जबकि संचालन विश्वास खरवार ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द खरवार समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी कराने चाहिए। यदि निर्धारित समय सीमा में मांग पूरी नहीं हुई तो गाजीपुर से लखनऊ तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलामंत्री गोपाल राम खरवार ने समाज से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत होने से ही समाज अपने अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ सकेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 दिनों में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में 11 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन होगा।

जिलामंत्री ने कहा कि प्रमाणपत्र से वंचित लोगों का विवरण एकत्र कर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी और संगठन को जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश खरवार, राजेश खरवार, अरुण खरवार, अशोक खरवार, गोपाल सिंह खरवार, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed