फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will send postcard to CM for ten days and tell the problem

Ghazipur News: दस दिनाें तक सीएम को पोस्टकार्ड भेज बताएंगे समस्या

Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Will send postcard to CM for ten days and tell the problem
सीवर कार्य में देरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

पोस्टकार्ड पत्र लेखन महाभियान का हुआ शुभारंभ, 252 लोगों ने किया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सीवर के कार्य में हो रही देरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कचहरी रोड से पोस्टकार्ड लेखन महाभियान का शुभारंभ समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेेतृत्व में शुरू हुआ। पहले दिन करीब 252 लोगों ने नगर की समस्या का उल्लेख करते हुए इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पत्रों को सीएम कार्यालय भेज दिया गया। यह महाभियान लगातार दस दिनों तक चलेगा।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए लोगों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से बहुत ही धीमी गति से सीवर का कार्य नगरी क्षेत्र में चल रहा है। स्थिति यह है कि एक ही मार्ग की बार- बार खुदाई की जा रही है। क्षेत्रवार तरीके से कार्य योजना बनाकर सीवर के कार्य को नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरसात से पूर्व कार्य शुरू किया गया था, यह जानते हुए भी कि मानसून शुरू होने वाला है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा उस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके चलते पहली ही बरसात में ही सीवर के लिए खोदी गई सड़कों में गाड़ियां और बाइक के पहिए फंस गए। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों ने एक स्वर में कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जल्द से जल्द सीवर के कार्य को पूर्ण कराने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि करीब 252 लोगों ने पत्र लिखकर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। यह महा अभियान लगातार दस दिनों तक चलेगा। नगर वासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिससे उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंच सके। इस अभियान में पूर्व छात्र नेता राजेश प्रजापति, दीपक उपाध्याय, इंदीवर वर्मा, मनीष पांडेय, इमरान अंसारी, अभिषेक त्रिपाठी, अश्वनी यादव सिंटू, अभिषेक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed