फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will not have to go 40 km away, sub-registration office started in Sevarai Tehsil

Ghazipur News: नहीं जाना होगा 40 किमी.दूर, सेवराई तहसील में उप निबंधन कार्यालय शुरू

Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Will not have to go 40 km away, sub-registration office started in Sevarai Tehsil
- भक्सी गांव की गीता देवी के प्रथम ग्राहक के रूप में रजिस्ट्री कराने पर उन्हें बधाई दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर/सेवराई। सेवराई तहसील के उप निबंधन कार्यालय का स्टांप शुल्क न्यायालय एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण किया और फीता काटकर निबंधन कार्यालय का शुरुआत की।
उन्होंने मौजूद सेवराई तहसील क्षेत्र के भक्सी गांव निवासी गीता देवी को प्रथम ग्राहक के रूप में रजिस्ट्री कराने पर संपूर्ण दस्तावेज देते हुए उन्हें बधाई दी। सभा को संबोधित करते हुए निबंधन मंत्री ने कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी द्वारा रुपये मांगे जाते हैं तो इसकी शिकायत आप मुझसे करें। आपके फोन काल पर किए गए शिकायत के सापेक्ष ही मैं उन पर कार्रवााई करूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक ओमप्रकाश सिंह एवं पूर्व विधायक सुनीता सिंह के द्वारा लगातार हमसे निबंधन कार्यालय के उद्घाटन के लिए मांग की जा रही थी। वहीं, सेवराई में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने से लोगों को सहूलियत होगी। यहां के लोगों को 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। जमीन की खरीद और बिक्री को लेकर आसानी होगी साथ ही यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भाजपा और सपा के कद्दावर नेता एक ही मंच पर आसीन रहे इस बीच संबंधित कार्यकर्ताओं में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
भाजपा कार्यकर्ताओं के नारेबाजी पर भड़के मौजूदा विधायक
सेवराई। तहसील में उप निबंधन कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा समर्थकों के द्वारा किए गए नारेबाजी पर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह भड़क गए। सेवराई तहसील में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार एक निजी आवास में उप निबंधन कार्यालय का उद्घाटन समारोह शनिवार को हो रहा था। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा सरकार के स्टांप न्यायालय शुल्क एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर रजिस्ट्री ऑफिस का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों के द्वारा नारेबाजी करने पर संबोधन करते समय जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह भड़क गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार में रहने की नसीहत दी। कहा कि ऐसा काम करो जो अच्छा लगे। नहीं तो बात बिगड़ जाएगी आप लोग कितने लड़ाकू हैं मुझे पता है। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को पिछले छह सालों से इस निबंधन कार्यालय का इंतेजार था। उन्होंने क्षेत्र के बारे में बताते हुए कहा कि क्षेत्र नक्सल प्रभावित एरिया रहा है। निबंधन कार्यालय नहीं होने से यहां के लोगों को रजिस्ट्री के लिए 40 किलोमीटर दूर जमानिया जाना पड़ता था।
00
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed