{"_id":"6362af72a1b4a5162c1c858e","slug":"will-give-final-salute-to-constable-in-police-line-ghazipur-news-vns681740954","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में आरक्षी को देंगे अंतिम सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में आरक्षी को देंगे अंतिम सलामी
विज्ञापन
सपा मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी के गनर आरक्षी की बुधवार को लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव पुलिस लाइन लाया जाएगा। जहां अंतिम सलामी एवं श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव लिए रवाना किया जाएगा। इधर आरक्षी की मौत से शोक की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि बीते 25 अक्टूबर को आरक्षी राकेश कुमार चौधरी (26) श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। उन्हें विधायक को रिसीव करना था। वह वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए थेे। सफर के दौरान उस डिब्बे में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऊपर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उनकी करबाइन लेकर फरार हो गया था।
घटना सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले आउटर में हुई थी। घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया था। केजीएमसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राकेश प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के नाहरपुर गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मृत आरक्षी का शव लखनऊ से गाजीपुर पुलिस लाइन आएगा। जहां अंतिम सलामी एवं श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ से बात की है कि अगर विधायक निधि से ऐसी घटना में मदद देने का कोई प्रावधान हो तो पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाया जाए। घटना का जल्द से जल्द किया जाए। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं। उनकी हर संभव मदद क ी जाएगी।
-सुहेब अंसारी सपा विधायक मुहम्मदाबाद