फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will get rid of jam, distance will be less, vehicles will gallop

Ghazipur News: जाम से मिलेगी निजात, दूरी होगी कम, सरपट फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 25 Apr 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will get rid of jam, distance will be less, vehicles will gallop
गाजीपुर। शहर के महुआबाग चौराहा से मुख्य डाकघर तक अब जाम नहीं लगेगा। वजह लंबे समय से बंद अफीम फैक्ट्री के पास से ददरीघाट जाने वाला मार्ग खुल गया है। नपा प्रशासन की ओर से मिट्टी समतलीकरण का कार्य शुरू भी हो गया है। ऐसे में अब ददरीघाट, चित्रगुप्त चौराहा, आमघाट जाने के लिए लोगों को घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही नए मार्ग पर वाहन भी सरपट फर्राटा भर सकेंगे। करीब 30 से 32 लाख से सड़क का निर्माण होगा। इससे लोगों का आवागमन सुरक्षित और सुलभ हो सकेगा।
विज्ञापन

दशकों से अफीम फैक्ट्री के पास ददरीघाट को जाने वाला मार्ग बंद था। ऐसे में ददरीघाट, आमघाट और गंगा घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को महुआबाग चौराहे से होते हुए घूमकर जाना पड़ता था। ऐसे में महुआबाग चौराहा और महुआबाग से मुख्य डाकघर को जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दो महत्वपूर्ण सरकारी विद्यालयों के पड़ने से विद्यालय संचालन के दौरान लोगों को जाम की समस्या से आए दिन दो-दो हाथ करना पड़ता है। यहीं नहीं गंगा स्नान करने वाले महत्वपूर्ण तिथियों पर तो जाम की स्थिति बन जाती है। यहीं नहीं महुआबाग से मिश्रबाजार और मुख्य डाकघर के दोनों तरफ दुकान होने से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसे में अफीम फैक्ट्री के पास से ददरी घाट को जाने वाले बंद मार्ग के खुल जाने के बाद लोगों को अब काफी सहूलियत होगी। इधर नपा प्रशासन की ओर से इस मार्ग पर मिट्टी गिराकर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही इस मार्ग के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 30 से 32 लाख में सड़क का निर्माण होगा। मिट्टी समतलीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क काफी चौड़ा होगा, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस मार्ग के बनने और संचालित होने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। लालचंद्र सरोज, ईओ नपा
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ नाली का होगा निर्माण
गाजीपुर। अफीम फैक्ट्री के पास से ददरीघाट को जाने वाला मार्ग काफी चौड़ा होगा। इस मार्ग के दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनदार नाले का भी निर्माण होगा। इसके साथ ही प्रकाश की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय लोगों को इस मार्ग से आवागमन करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed