फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wild boar attacked teenager working in farm, death, five people moderately injured

खेत में काम कर रहे किशोर पर जंगली सूअर ने किया हमला, मौत, पांच लोग मामूली रूप से जख्मी

Wed, 22 Apr 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 22 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wild boar attacked teenager working in farm, death, five people moderately injured
जंगली सूअर - फोटो : अमरउजाला

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के पड़िता गांव में बुधवार की सुबह एक जंगली सूअर ने खेत में काम कर रहे आधा दर्जन लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


इलाके के पड़िता गांव में कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे कहीं से आए जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। इस हमले में गांव निवासी रंपत यादव, विवेक कुमार, प्रिंस यादव, नागेंद्र पासवान, गुलशन पासवान मामूली रूप से जख्मी हुए, जबकि अवधेश यादव का पुत्र मंजीत यादव (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए उसे मऊ में स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कक्षा दस का छात्र था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर नोनरा, पड़िता, मरदह, कैथवली, जागोपुर, रायपुर बाघपुर, डोड़सर गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों का कहना था हमला करने वाले जंगली सूअर को ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला।  इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि जंगली सूअर  के हमले में मंजीत की मौत की सूचना मिली है, लेकिन जंगली सूअर  के मारे जाने की सूचना नहीं है।


जंगली सूअर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया कि मृतक की मां चिंता देवी की तहरीर पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। एसडीएम कासिमाबाद रमेश मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed