खौफनाक: युवक ने चाकू से गोद कर पत्नी को मार डाला, बीचबचाव करने आई मां को भी किया जख्मी
गाजीपुर जिले के कुसम्ही कला मठिया पर सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी और बीच बचाव करने आई मां को चाकू से घायल कर भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के कुसम्ही कला मठिया पर सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी और बीच बचाव करने आई मां को चाकू से घायल कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
कंचन (25) के मायके में फोरलेन के किनारे भूमि थी। पिता ने कंचन की दो बहनों को जमीन दी थी जबकि कंचन के हिस्से में भूमि नहीं थी। इधर कंचन का पति प्रेम कुमार बिंद भूमि लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर वह पत्नी से अक्सर कहासुनी करता था।
नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम, हो गया फरार
सोमवार की दोपहर में वह नशे की हालत में घर पहुंच और पत्नी से इस मुद्दे पर विवाद करने लगा। अभी घर के लोग कुछ समझ पाते कि उसने पत्नी कंचन देवी के सीने और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। बहू को बचाने आई अपनी मां बदामी देवी पर भी हमला कर घायल कर घायल कर दिया और फरार हो गया।
आस-पास के लोग सास-बहू लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि कंचन की रास्ते में ही मौत हो गई। देर शाम घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर जोगेंद्र उर्फ जोगी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।