फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife found suspicious with lover, beaten and injured

प्रेमी के साथ संदिग्ध हाल में मिली पत्नी, पीटकर किया घायल

Sun, 03 Jul 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Wife found suspicious with lover, beaten and injured
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमी के साथ संदिग्ध हाल में मिली पत्नी को देख आग बबूला पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के एक गांव की महिला की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व करीमुद्दीनपुर थाने के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता का संबंध उसके गांव के एक व्यक्ति से था और वह अक्सर उससे मिलता रहता था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ मिली। यह देख आग पति आग बबूला हो गया और पत्नी के साथ उसके प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। बीच-बचाव करके मामला शांत कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के पति और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की हालत गंभीर देख दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed