फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When the price increased, it became heavy to buy vegetables.

बढ़े भाव तो तरकारी खरीदना होने लगा भारी

Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
When the price increased, it became heavy to buy vegetables.
सब्जियों की कीमत में उछाल से जिले के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। मध्य वर्ग के लोगों की थाली से सब्जियां दूर होती जा रही है। सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आलू, टमाटर, प्याज, गोभी, कद्दू, लौकी, हरी मिर्च के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले के मुख्य बाजारों से लेकर गांव की दुकानों और मंडियों में आलू, टमाटर और प्याज से लेकर लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। करीब एक महीने पूर्व प्याज 20 रुपये किलो था जो अब 30 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 60-70 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अन्य सब्जियों ने भी गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चार पांच सदस्यों वाले परिवार में 400 रुपये की सब्जी खरीदने के बाद भी सप्ताह भर काम चलना मुश्किल हो रहा है। शहर के मिश्रबाजार के सब्जी विक्रेता गोलू चौरसिया ने बताया कि पिछले एक माह से सब्जियों के दाम में उछाल हो रहा है। हर सब्जियों के दाम 10-25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए है। लोगों ने अब सब्जियां खरीदने में कटौती शुरू कर दी है। सब्जियों के बढ़ते दाम की वजह से रसोई में दाल, सोयाबीन, राजमा आदि का प्रयोग बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 20 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
गाजीपुुर। वर्तमान समय में प्याज 30 किलो बिक रहा है जो पूर्व में 20 रुपये किलो था। दस रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आलू 100 रुपये से 120 रुपये पसेरी हो गया है। वहीं टमाटर वर्तमान समय में 60 रुपये किलो, जबकि पूर्व 40 रुपये किलो था। इसी तरह लतरा 30 रुपये किलो और पूर्व में 20 रुपये किलो, नेनुआ 20 किलो जबकि पूर्व में दस रुपये किलो, बैंगन 30 रुपये किलो, पूर्व में 20 रुपये किलो, लौकी 40 रुपये किलो, पूर्व में 20 पूर्व किलो, भिड़ी 60 रुपये किलो, जबकि पूर्व में 40 रुपये किलो, मूली 40 रुपये किलो, पूर्व में 20 रुपये किलो, फूलगोभी 30 रुपये प्रति पीस, पूर्व में 25 रुपये प्रति पीस और परवल 70 रुपये किलो जबकि पूर्व में 60 रुपये किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed