फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When the door of the bogie did not open, the passenger threw a brick

Ghazipur News: बोगी का नहीं खुला दरवाजा तो यात्री ने दे मारी ईंट

Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
When the door of the bogie did not open, the passenger threw a brick
चौरीचौरा एक्सप्रेस के डिब्बे का दरवाजा नहीं खुलने से नाराज एक यात्री ने रविवार की भोर में ईट फेंकना शुरू कर दिया। इससे वातानूकुलित डिब्बे का शीशा टूट गया। हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची मऊ आरपीएफ की टीम छानबीन करने में जुट गई।
विज्ञापन

सुबह करीब तीन बजे गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्री गंतव्य के लिए रवाना होने के लिए अनारक्षित डिब्बों में जगह न मिल पाने की स्थिति में आरक्षित और वातानुकूलित डिब्बे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। लेकिन बोगियों का दरवाजा नहीं खुला और ट्रेन अगले पड़ाव के लिए रवाना होने लगी। ऐसे में नाराज यात्री ने ईट लेकर ट्रेन पर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ईंट का टुकड़ा एसी बोगी के शीशे पर जा लगा, जिससे शीशा टूटकर प्लेटफार्म पर बिखर गया। रेलवे हेल्प लाइन पर सूचना मिलते ही मऊ से आरपीएफ थाने के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं कुछ रेलवे कर्मियों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने से डिब्बे का दरवाजा बंद था। यात्री दरवाजा खुलवा रहे थे, नहीं खुलने से पथराव कर दिया। ऐसी घटना रोजाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया की चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच के शीशे पर आक्रोशित यात्री द्वारा ईट चलाया गया है, जिससे शीशा टूट गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। मौके पर प्लेटफार्म पर ईट के दो टुकड़े और टूटे शीशे मिले हैं। लोगों से पूछताछ में पता चला कि दरवाजा नहीं खुला तो महिला बच्चे के साथ अज्ञात यात्री ने आक्रोशित होकर ईंट चला दिया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed