फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When stopped, tried to run bike over police

Ghazipur News: रोका तो पुलिस पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
When stopped, tried to run bike over police
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर मार्ग से गायघाट जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की शाम मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, तीन खोखा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। घायल इनामी तस्कर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर- पकड़ को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। शाम 4.45 बजे चौकी प्रभारी अभईपुर ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ देवढी धुस्का मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक सवार आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह गाली देने के साथ सिपाहियों पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस कर्मी बाल- बाल बच गए। इधर बाइक सवार धुस्का गाय घाट मार्ग के तरफ तेजी से भागा। पुलिस ने उसका पीछा शुरू करने के साथ प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी। उस दौरान प्रभारी निरीक्षक तलासपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग में थे। सूचना पर दोनो टीमों ने आपस में सामंजस्य बनाकर अभईपुर रोड से कटकर गायघाट की तरफ जाने वाली पीच रोड पर बदमाश की घेरबंदी की गई। बदमाश अपने को दोनों तरफ से घिरा देखकर बीच सड़क पर गाड़ी छोड़कर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में छिपकर पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियति से फायर करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी अपसार उर्फ अफशर खान बताया। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गो-तस्कर वांछित और इनामी है। गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विभिन्न थानों में दस मुकदमे हैं दर्ज
जमानिया। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी गो-तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में दस मुकदमें दर्ज हैं। शहर कोतवाली, दिलदारनगर, सैयदराजा जनपद चंदौली, थाना बलुआ जनपद चंदौली, धानापुर, कन्दवा में कई मामलों में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed