फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When her mother scolded her, the teenager jumped into the Ganga, but was saved by fishermen

Ghazipur News: मां ने डांटा तो गंगा में कूदी किशोरी, मछुआरों ने बचाया

Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
When her mother scolded her, the teenager jumped into the Ganga, but was saved by fishermen
जमानिया-धरम्मरपुर सेतु से शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी मां की डांट से नाराज होकर गंगा में कूद गई। गंगा में मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

किशोरी पुल पर टहल रही थी। अचानक उसने रेलिंग पर चढ़ कर कूदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई और ऐसा न करने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं मानी और देखते ही देखते नदी में कूद गई।
विज्ञापन

नदी में पहले से मौजूद मछुआरों ने तुरंत किशोरी को डूबने से बचा लिया। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान बालिका ने पहले अपने घर का पता नोएडा और लखनऊ बताया और ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, बाद में समझाने-बुझाने पर उसने अपना सही नाम और पता बताया। जो स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का है। वह 10वीं की छात्रा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और किशोरी के परिवार से संपर्क किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर इस प्रकार का कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed