फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat prices have increased by Rs 200 per quintal in one month

Ghazipur News: एक महीने में 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े गेहूं के दाम

Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wheat prices have increased by Rs 200 per quintal in one month
औड़िहार। इन दिनों गेहूं की बिक्री बढ़े हुए दाम पर हो रहा है। एक महीने पहले तक गेहूं की बिक्री 2400 रुपये प्रति क्विंटल हो रही थी। अब इसमें 200 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। व्यवसायियों का कहना है कि मंडी में कम आवक होने के कारण गेहूं के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। महंगे गेहूं का असर आटा व मैदा की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर मध्यमवर्ग व निम्न मध्यमवर्ग पर देखने को मिल रहा है। उनका बजट प्रभावित हो रहा है। सैदपुर के उपभोक्ता रमेश प्रसाद व जीऊत कन्नौजिया ने बताया कि गेहूं की कीमत बढ़ने से आटा व मैदा भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

आटा खरीदारी में कटौती नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह रोजमर्रा की जरूरत की चीज है। सैदपुर के गल्ला व्यवसायी सुनील गुप्ता व औड़िहार के दिवाकर ने बताया कि एक महीने पहले आटा 31 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। गेहूं के दाम बढ़ने से अब इसकी बिक्री 34 रुपये प्रति किलो हो रही है। इसी तरह मैदा एक महीने पहले 31 रुपये बिक रहा था। अब 33 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed