फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat crop submerged due to canal break

Ghazipur News: नहर टूटने से गेहूं की फसल जलमग्न

Sun, 22 Jan 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop submerged due to canal break
मनिहारी क्षेत्र के सुल्तानीपुर करारबीर में रविवार को नहर टूटने से करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग द्वारा नहर का पानी रोकवाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड के हंसराजपुर सुल्तानीपुर करारबीर गांव में देवकली पंप कैनाल की शाखा नसीरपुर/रामपुर जीवन माइनर की नहर टूट गई। सुल्तानीपुर करारबीर गांव निवासी प्रदीप यादव बब्लू ने बताया कि इस माइनर का अंतिम छोर का हिस्सा जो बेसो नदी में गिरता था, उसका एक किलोमीटर क्षेत्र अतिक्रमण किए जाने की वजह से नहर पट गई है। विभाग द्वारा 15 वर्षों से नहर की सफाई नहीं कराया गई है। इसके कारण प्रत्येक वर्ष बार-बार नहर टूटती हैं और फसल नुकसान होता है। हंसराजपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह, उमाकांत सिंह, प्रताप सिंह, अजय सिंह और सुल्तानीपुर(करारबीर) गांव निवासी प्रदीप यादव, रामदरश यादव, शिवमूरत यादव, सुनील यादव, अवधेश सिंह आदि किसानों की फसल नष्ट हुई है। किसानों ने सरकार से मुवावजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed