फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Western country following Gandhi's philosophy: District Judge

गांधी का दर्शन अपना रहे पाश्चात्य देश : जनपद न्यायाधीश

Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Western country following Gandhi's philosophy: District Judge
गाजीपुर। जनपद न्यायालय के दस कक्षीय सभागार में गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी महज एक नाम नहीं बल्कि दर्शन है। उनके दर्शन को पाश्चात्य देश जैसे अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी आदि अपना रहे हैं। महात्मा गांधी जो बात कहते थे उसे अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अपनाते थे। इसलिए गांधी जयंती मनाने की प्रासंगिकता तब होगी जब हम सभी लोग कर्तव्यपरायणता पर बल दें और किसी को किसी प्रकार से हावी न होने दें।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य का संबोधन हुआ। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश दुर्गेश द्वारा गांधी के जीवन परिचय और उनके सिद्धांतो आदि को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने द्विप प्रज्वलित कर एवं गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मंच का संचालन सिविल जज स्वप्न आनन्द ने किया।
विज्ञापन

डीएम और अधिकारियों ने गाई रामधुन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर जनपदवासियों को बधाई दी। डीएम समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने न्यायालय कक्ष के फर्श पर बैठकर नेहरू युवा केंद्र के वालेंटियर संग रामधुन (रघुपति राघव राजा राम पति तपावन सीता राम) गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए समाज के सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रज्वलित की। उन्होंने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया उसे पूरी दुनिया मानती है। इसी के बल पर भारत का गौरव आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया।
डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए देश की सेवा की। आजादी के बाद भी अपनी निष्ठा और सच्चाई में कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री भारतीय राजनीति में बेहद सादगी पसंद और ईमानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह ने कहा कि आज का यह दिन हम सब को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों व उनके सद्विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed