फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welding mechanic dies due to electric shock

Ghazipur News: करंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत

Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Welding mechanic dies due to electric shock
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में बुधवार को दोपहर वेल्डिंग करते समय वेल्डिंग मिस्त्री का पैर बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इससे करंट लगने से मिस्त्री की मौत हो गई। सायर गांव निवासी महातिम कुशवाहा (65) अपनी दुकान पर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। दोपहर में अचानक उनका पैर बिजली की नंगे तार पर पड़ गया। झटका लगने से वह गिर गए। इसके बाद पुनः लोहे की छड़ में भी तार सटा था जिससे उनका पैर स्पर्श करते ही वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर दुकान के बाहर खेल रहे तीन बच्चे महातिम कुशवाहा को गिरा देखकर उठाने पहुंच गए। संयोग अच्छा था कि विद्युत आपूर्ति बाधित बंद हो गई थी, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। संयोग अच्छा था कि बच्चों की जान ईश्वर ने बचा ली। वेल्डिंग मिस्त्री महातिम के एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्र हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। महातिम की पत्नी पुत्री के यहां गई हुई है। घर पर एक बहू और छोटा नाती है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। इधर जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील के अधिकारियों को सौंप दी। गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed