फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome the new year with enthusiasm, passion

उमंग-जोश के साथ नए वर्ष का स्वागत

Sun, 01 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome the new year with enthusiasm, passion
नए साल पर शहर के नौकापुरा घाट पर नाव से गंगा पार रेत पर जाते युवक।
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नए वर्ष की धूम रही। इस मौके पर लोगों ने इधर-उधर सैर-सपाटा कर जहां आनंद उठाया वहीं, बहुत से लोगों ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। शहर के लार्ड कार्नवालिस पार्क में दिन भर लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। पिकनिक मनाने वालों से गंगा रेत भी गुलजार रहा। नए वर्ष की मस्ती युवाओं के सिर चढ़कर बोलती रही। उन्होंने जोश-खरोश के साथ नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लोगों में नए वर्ष को लेकर काफी उत्साह था। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नए वर्ष पर आज लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह 10 बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। 12 बजते-बजते पार्क परिसर में काफी संख्या में लोगों की चहल-पहल हो गई। युवा नए वर्ष की मस्ती में पूरी तरह से चूर थे।
विज्ञापन


अधिकांश लोग परिवार के साथ पार्क में पहुंचे थे। कुछ लोग जहां घरों से लजीज व्यंजन बनाकर लाए थे और पार्क में उसका आनंद उठाया, वहीं अधिकांश लोग समूह में बैठकर मूंगफली, चिप्स, पापकार्न आदि का आनंद लेते दिखाई दिए। मकबरे पर पूरे दिन लोगों की चहल-पहल बनी रही। घूमने वालों में अधिकांश युवक और युवतियां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पल को यादगार बनाने के लिए जहां कुछ लोग फोटोग्राफी कर रहे थे, वहीं अधिकांश अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे। पार्क में जिधर भी नजर जा रही थी, उधर लोग नए वर्ष की मस्ती में चूर दिखाई दिए। बच्चों का उत्साह तो देखते ही बन रहा था। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ लेकर पार्क में पहुंचे थे।


समूह में आए बच्चे वालीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने में व्यस्त दिखे। गंगा रेत भी पिकनिक मनाने वालों से गुलजार रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कुल मिलाकर लोगों ने उमंग और जोश के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए वर्ष की धूम मची रही। कई लोगों ने रेत पर पहुंचकर पिकनिक मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed