फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weekly detention caused a stir

साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण करने से मचा हड़कंप

Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Weekly detention caused a stir
दिलदारनगर। कस्बा के मुख्य बाजार में शुक्रवार की दोपहर उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह अपने दलबल के साथ साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण करने धमक पड़े। इसकी सूचना मिलते ही नगर के दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है। बावजूद इसकेनगर में बंदी का फरमान बेअसर साबित हो रहा है। दुकानदार अपनी दुकानें बेखौफ खोल रहे हैं। इस बात की जानकरी मिलने पर आज दिन में सेवराई तहसील के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने खुली दुकानों को पूर्णतया बंद करने का आदेश दिया। हिदायत दिया कि दुकान बंद करिए अन्यथा चालान होगा। इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गई। कई ने जल्द ही दुकानों पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed