{"_id":"600723948ebc3e2c5153dbac","slug":"weather-ghazipur-news-vns570094540","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी रफ्तार, धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विशेश्वरगंज ओवर ब्रिज पर कोहरे में लाइट जला कर चलते वाहन।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। भीषण ठंड, गलन के साथ कोहरे का कहर मंगलवार को जारी रहा। जहां कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामे रखी तो वहीं गलन और ठंड ने लोगों को कंपकपाए रखा। दोपहर बाद हुई चटख धूप ने लोगों को ठंड और गलन से राहत दी। लेकिन शाम होते परवान चढ़ी ठंड से लोग घरों में जा दुबके। उधर, रात में राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों ने अलाव जला कर अपने को गर्म किया। मंगलवार को जिले में ठंड का मिलाजुला असर रहा। एक तरफ शहर कोहरे की चादर में लिपटा ठंड का एहसास करा रहा था। सुबह कोहरे के चलते वाहन लाइट जला कर धीमी गति से चलते रहे। दूसरी तरफ दिन चढ़ने के साथ खिली धूप लोगों को ठंड से राहत देती रही। बच्चे अभिभावकों के साथ पार्को में खेलते देखे गए। इसी तरह बाजार में भी दोहपर बाद ग्राहक पहुंचने लगे। जबकि सुबह से बाजार खाली-खाली नजर आ रहा था। मार्ग पर भी बाइक सवार एवं चार पहिया वाहनों की संख्या दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए बढ़ गई शाम होते ही कोहरे और ठंड के चलते लोग घरों में जा दुबके। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम में परिवर्तन के असार कम ही है। मौसम जहां गेहूं की खेती के लिए उपयुक्त है तो वही आलू की खेती चौपट हो गई है। हालांकि दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी मौसम का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।