फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waterlogging on roads and houses due to rain water

Ghazipur News: घरों और बारिश के पानी से सड़कों पर जलभराव

Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads and houses due to rain water
सादात। सोमवार की रात हुई बारिश से नगर क्षेत्र की नालियां बजबजाने लगी हैं। बरसात के पानी की निकासी न होने से नगर पंचायत के पश्चिमी और पूर्वी छोर पर सड़क के ऊपर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

गलियों में एकत्र कूड़ा-करकट, घास-फूस के ढेर पानी में डूब गए हैं। हालत यह है कि कई वार्डों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बरसात का पानी सड़क के किनारे जगह-जगह जमा हो गया है।
विज्ञापन

सैदपुर-सादात मुख्य सड़क के किनारे बन रहा नाला अभी पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से वार्डों से निकलने वाले गंदे पानी को रोक कर रखा गया है। रोके गए स्थान पर बरसात का पानी भी आकर जमा हो गया है। पानी निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मूर्ति चौराहे पर भी सड़क के किनारे पानी भर गया है। सैदपुर से सादात होते हुए जखनिया जाने वाले एनएच-124 और उसके किनारे निर्माणाधीन नाला के कारण पानी के निकासी की समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार-पांच महीने पहले से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह-जगह नाली में जमा होकर बाजार की सड़क पर फैलता रहा है। कई वार्डों के नगरवासियों ने जलभराव की समस्या से नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया है। नालियों की सफाई और बरसात एवं गंदे पानी की निकासी के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव ने बताया कि जगह-जगह नालियों में एकत्र गंदे पानी को निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके लिए कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव सोनू ने बताया कि एनएच पर बन रहे नाला निर्माण का कार्य अभी अधूरा है, उसके पूरा होते ही जल निकासी की समस्या दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed