{"_id":"6a4ff667a498dd2d92088bdc","slug":"water-vending-machine-out-of-order-passengers-inconvenienced-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-155678-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वाटर वेंडिंग मशीन बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वाटर वेंडिंग मशीन बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बंद वाटर वेंडिंग मशीन-संवाद
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन बंद है। इसके कारण यात्रियों को किफायती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्धता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वाटर वेंडिंग मशीन बंद होने के कारण यात्रियों को अधिक रुपये खर्च करके बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्री आवागमन करते हैं। उमस भरी गर्मी में यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर वाटर वेंडिंग मशीन की व्यवस्था की गई है।
लेकिन, इन दोनों प्लेटफार्मों पर वाटर वेंडिंग मशीन का संचालन नियमित तौर पर नहीं होता है। वाटर वेंडिंग मशीन कब खुली रहेगी और कब बंद रहेगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। इसके कारण यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नियमित तौर पर वाटर वेंडिंग मशीन का संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा। संवाद