{"_id":"680535cdc29292877f0e3bbe","slug":"water-tanks-were-built-after-spending-crores-but-the-taps-are-still-dry-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-131396-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करोड़ों खर्च कर बनाई पानी की टंकियां फिर भी सूखी पड़ी हैं नलों की टोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करोड़ों खर्च कर बनाई पानी की टंकियां फिर भी सूखी पड़ी हैं नलों की टोटियां
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में जल जीवन मिशन पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पानी टंकियों का निर्माण हुआ। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। घरों में नलों की टोटियां तक लगा दी गईं। लेकिन, इतनी कवायद के बाद भी घरों में लगीं नलों की टोटियाें में पानी नहीं आया। लोगों को पानी आने का इंतजार है।
नोडल एजेंसी के रूप में जल निगम ग्रामीण को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल व जल योजना की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन, विभाग की लापरवाही के कारण अब तक जिले के कई गांवों में घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। पेयजल की आपूर्ति कब तक होगी, इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है।
संबंधित गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी में पेयजल के लिए अधिसंख्य ग्रामीण हैंडपंपों पर निर्भर हैं, क्योंकि हर कोई आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है कि वह सबमर्सिबल की व्यवस्था करा सके। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण इसकी शिकायत संबंधित ग्राम प्रधान से करते हैं। ग्राम प्रधान इसकी शिकायत जल निगम के अभियंताओं से करते हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन
यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता हाशिम कासमी ने बताया कि जिन गांवों में पेयजलापूर्ति अब तक शुरू नहीं हुई हो पाई है, वहां जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति कराई जाएगी।