फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   water level of river Ganga rising in Ghazipur

Ghazipur News: लगातार बढ़ रहीं गंगा, नीचले इलाकों में मड़राने लगा बाढ़ का खतरा; चिंतित हुए लोग

Mon, 14 Jul 2025 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

Ghazipur News: सैदपुर में जहां सब्जी की फसलें डूबने लगी है, वहीं भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा में कटान के कारण पांच बिस्वा कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई।  

विज्ञापन
water level of river Ganga rising in Ghazipur
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पांच सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। स्थित यह रही कि सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर को पार कर गई और चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर के करीब पहुंच गई है, जिससे कई नीचले इलाकों में खतरा मड़राने लगा है। 

विज्ञापन


सैदपुर में जहां सब्जी की फसलें डूबने लगी है, वहीं भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा में कटान के कारण पांच बिस्वा कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई। भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा के निषाद बस्ती के लोग इस समय परेशान हैं। 
विज्ञापन


यहां बस्ती में 400 से 500 घर आबाद हैं। जबकि बस्ती से महज 200 मीटर की दूरी पर गंगा बह रही है और गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव व कटान जारी है, उससे निषाद बस्ती के लोग सहमे हुए हैं। उधर, सैदपुर के पटना व औड़िहार, खरौना, सिधौना में गंगा ने खेतों तक अपना पांव पसारना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं। यहां गंगा किनारे सैकड़ों बीघा में किसान नदी किनारे नेनुआ, लौकी, परवल आदि की खेती किए हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर काफ़ी तेजी से बढ़ने लगा है। 
 
बाढ़ की स्थिति का मापदंड

  • सामान्य जलस्तर - 59.906 मीटर
  • चेतावनी बिंदु - 61.550 मीटर 
  • खतरा बिंदु - 63.105 मीटर
  • उच्च स्तर बाढ़ - 65.220 मीटर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed