फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water filled in the underpass in summer, how people go

गर्मियों में अंडरपास में भरा पानी, कैसे जाएं लोग

Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the underpass in summer, how people go
पिपनार के पास रेलवे क्रासिग के बगल मे बने अंडर पास गर्मी के मौसम मे भी पानी भरा है । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सादात। सादात से माहपुर और सादात से जखनिया रेल मार्ग पर चार अंडरपास बने हैं। इनमें तीन से यातायात संचालित हो रहा है लेकिन पिपनार रेलवे क्रासिंग के अंडरपास से आवागमन शुरू नहीं हुआ। यह बनकर लगभग तैयार है लेकिन उसमें पानी भरा हुआ है। इसके शुरू होने के का लोगों का इंतजार है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर अक्सर फाटक बंद रहने पर लोगों को आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ता है। अंडरपास से यातायात शुरू होने पर लोगों को राहत मिलेगी। कटया गांव के पास बने अंडरपास में भारी वाहनों को आरपार होने में काफी मुसीबतें झेलनी पड़ती है। ऐसी स्थिति खुटही पावर हाउस के पास बने अंडरपास की भी है। इसमें पानी तो नहीं भरा लेकिन इससे दो भारी वाहन नहीं गुजर सकते हैं। हुरमुजपुर हाल्ट के पास बने अंडरपास में भी भारी वाहनों को गुजरने में मशक्कत करनी पड़ती है। इन चारों अंडर पास के बनने से केवल गर्मी के महीनों में ही आने-जाने की सुविधा मिल पाती है। बरसात में हल्की बरसात में भी यह भर जाता है और महीनों इसमें पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed