{"_id":"64aef49927160b6ecf060e04","slug":"water-dripping-from-the-ceiling-of-panel-and-relay-room-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-294-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पैनल एवं रिले रूम की छत से टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पैनल एवं रिले रूम की छत से टपक रहा पानी
विज्ञापन
रेवतीपुर। सोनवल स्थित करोड़ों की लागत से बनकर तैयार नए स्टेशन की मुख्य इमारत पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। बारिश में पैनल एवं रिले रूम के अंदर एवं उसके बाहर दीवार में सीलन एवं छत से टपक रहा पानी निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पैनल रूम में लगाई गई मशीनों के बगल से दीवार के सहारे पानी रिसने से ट्रेन संचालन के लिए लगाई गई करोड़ों की मशीनों के साथ ही इमारत के भी खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन इसको लेकर उदासीन बना हुआ है।
इस बाबत लोगों का कहना है कि यहां आए दिन महकमे के जिम्मेदार आते रहते हैं, लेकिन किसी की नजर इस ओर न पड़ना निश्चित ही आश्चर्यजनक है। कहा कि पानी टपकने वाले जगह की जल्द मरम्मत कराई जाए, ट्रेन संचालन के लिए लगाई गई अत्याधुनिक मशीनों को सुरक्षित बचाए रखा जा सके। साथ ही इसमें लापरवाह लोगों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा इस नए स्टेशन के मुख्य इमारत का निर्माण हुए साल भर भी नहीं हुआ कि बारिश में ही इसका भवन जवाब देने लगा, जो निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि यह गंभीर विषय है, उसकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।