फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Was the center of attraction Gatka Party

आकर्षण का केंद्र रही गतका पार्टी

Thu, 25 Dec 2014 12:06 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Was the center of attraction Gatka Party
गुरुद्वारा से शुरु होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस गुरुद्वारा पहुंची। कीर्तन में सबसे आगे निशान साहब शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


उसके पीछे बाहर से मिलेट्री बैंड अपने धुनों की छटा बिखेर रहे थे। उनके पीछे चल रहे स्कूली बच्चे हाथों में लिखी तख्तियों के जरिए लोगों को अच्छे संदेश देते चल रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिजनौर से आई गतका पार्टी थी। युवक विभिन्न सांस्कृतिक संगीतों की धुन पर खतरनाक और अनूठे करतब दिखा रहे थे।

दूसरी तरफ सिख समुदाय के लोग जत्था बनाकर शबद-कीर्तन द्वारा शोभायात्रा के माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। पूरा नगर सतनाम वाहे गुरु, बोले सो निहाल सतश्री अकाल से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहब की सवारी को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसकी अगुवाई विशेष वेषभूषा धारण किए पंच प्यारे बोले सो निहाल का जयकारा लगाकर कर रहे थे।


 आयोजन में त्रिलोचन सिंह, नरजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, सतनाम सिंह, पिंटू सिंह, देवेंद्र कौर, सतनाम कौर, प्रिंस, कुलदीप सिंह, गुरुप्रीत सिंह, गोविंद सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल थे।

 अंत में दशमेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह बग्गा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रात में गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed