फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Was first awarded to students

अव्वल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

Sun, 29 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Was first awarded to students
क्षेत्र के अदिलाबाद स्थित यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव रविवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



विधायक संजीव कुमार प्रजापति, किरन यादव, सुल्ताना को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन


उनको अच्छी तरह से शिक्षित कर समाज में मुख्य भूमिका में लाना ही शिक्षा का उद्देश्य है। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर बालिकाएं नहीं शिक्षित होंगी तो देश तरक्की ही नहीं करेगा। विशिष्ट अतिथि लखनऊ पीजी कालेज के प्रो. डा. सरवत तकी ने कहा कि अच्छी शिक्षा देने से यह स्कूल दिन पर दिन तरक्की करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पूर्व प्रमुख रामायण सिंह, शमीम खां, मो. वैश खां, पूर्व प्रधानाचार्य शंकरदयाल राय, शेषनाथ, गिरजादत्त दुबे, रामअवतार शर्मा, रामगहन यादव, मिर्जा सरफराज बेग, मिर्जा आमिर बेग, जयसियाराम यादव, दौलत प्रजापति, मुजम्मिल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता स्कूल के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य मिर्जा अश्फाक बेग और संचालन डा. मंसूर हसन खां ने किया। अंत में स्कूल के अध्यक्ष मिर्जा माजिद बेग ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed