{"_id":"578a75d44f1c1ba64e13fad5","slug":"warrant-against-amarjeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसता जा रहा अमरजीत यादव पर शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसता जा रहा अमरजीत यादव पर शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज के प्राचार्य पर हमला के लिए मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां पहले से ही प्राचार्य ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहीं शुक्रवार को उसके खिलाफ प्राचार्य ने जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीजेएम कोर्ट ने भी उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मालूम हो कि बीते पांच जुलाई को दिन में पीजी कालेज के प्राचार्य हरिहर सिंह शिक्षकों के साथ अपने कक्ष में बैठकर वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने उन पर हमला किया था।
इससे नाराज प्राचार्य और शिक्षक तथा कर्मचारी कोतवाली पहुंचे थे और अमरजीत के खिलाफ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन जिले के सभी महाविद्यालयों को बंद रख शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हाथ-पैर मारते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष के घर वालों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एडीएम कार्यालय में शिक्षकों और प्राचार्य के वार्ता कर 17 जुलाई तक गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इस पर शिक्षकों ने आंदोलन को स्थगित करते हुए यह चेतावनी दी थी कि अगर निर्धारित तिथि पर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन को विवश होंगे। बीते शुक्रवार को प्राचार्य ने अमरजीत के खिलाफ सदर कोतवाली में चुनाव के दौरान फर्जी शपथपत्र लगाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।