फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Warehousing construction started for VVPAT storage

वीवीपैट भंडारण के लिए गोदाम निर्माण का कार्य शुरू

Sat, 21 Mar 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Warehousing construction started for VVPAT storage
वीवीपैट भंडारण के लिए गोदाम निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन

दो करोड़ छह लाख 26 हजार की धनराशि स्वीकृत
कार्यदायी संस्था को एक करोड़ तीन लाख 13 हजार आवंटित
गाजीपुर। ईवीएम भंडारण गोदाम के निर्माण के बाद अब वीवीपैट के लिए गोदाम/वेयरहाउस का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को एक करोड़ तीन लाख 13 हजार की धनराशि आवंटित कर दी गई है। गोदाम के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के भंडारण और उसकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को समस्या सताती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग ने कुछ वर्ष पहले ईवीएम भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। इसके तहत विभिन्न जिलों के साथ ही गाजीपुर में निर्वाचन कार्यालय परिसर में गोदाम का निर्माण कराया गया। करीब एक करोड़ तेरह लाख की लागत से वर्ष 2017 में भंडारण गोदाम का निर्माण हुआ था। इसी क्रम में अब आयोग वोटर वेरीफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) के भंडारण के लिए वेयरहाउस का निर्माण करा रहा है। इसके लिए दो करोड़ छह लाख 26 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोनिवि को एक करोड़ तीन लाख 13 हजार की धनराशि आवंटित की गई है। गोदाम में वीवीपैट स्टोर के साथ ही एफएलसी हाल एवं आफिस का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में अवर अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि तहसीलदार आवास परिसर के पास निर्माण ले-आउट का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed