फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Warden's order to deduct one week's salary

Ghazipur News: वार्डेन का एक सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Warden's order to deduct one week's salary
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के वार्डेन और लेखाकारों की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इस मौके पर विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 के नामांकन की समीक्षा में पाया गया कि केजीबीवी बाराचवर की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 91 छात्राओं का नामांकन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वार्डेन का एक सप्ताह का वेतन काटने के साथ ही एक सप्ताह में पूर्ण नामांकन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा में केजीबीवी बाराचवर एवं जखनियां की सितम्बर माह की औसत उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम पाई गई। इस पर बीएसए हेमंत राव ने चेतावनी दी तथा निर्देश दिया कि अक्तूबर माह की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम पाए जाने पर उस विद्यालय के सभी शैक्षणिक कार्मिकों के एक सप्ताह के मानदेय की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

खान एकेडमी पर छात्राओं के अभ्यास कार्य किए जाने की समीक्षा में विगत चार सप्ताह से लगातार न्यून प्रगति वाले विद्यालयों देवकली, मनिहारी एवं जखनिया की वार्डेन तथा संबंधित नोडल टीचर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश प्रदान किया। खॉन एकेडमी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों सदर, मोहम्मदाबाद की प्रशंसा की। बैठक में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित कुमार राय, केजीबीवी के मेन्टर नवनीत सिंह तथा सभी वार्डेन एवं लेखाकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed