फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wake up when rain starts, NPA's special cleaning campaign from today

Ghazipur News: बारिश शुरू होने पर जागे, नपा का विशेष सफाई अभियान आज से

Wed, 02 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wake up when rain starts, NPA's special cleaning campaign from today
गाजीपुर। मानसून की दस्तक हो चुकी है। लगभग प्रतिदिन बारिश हो रही है। अब नगर पालिका को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की याद आई है। तीन जुलाई से शहर में मानसून के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में मध्यम और छोटे नालों की संख्या 200 से अधिक है। हालांकि कुछ नालों और नालियों की सफाई का कार्य मानसून से पहले किया गया। लेकिन, सफाई का कार्य आधा-अधूरा रहा। यही वजह है कि नगर पालिका की ओर से फिर से मानसून को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका का यह निर्णय ही इस बात की पुष्टि करता है कि पूर्व में चलाया गया सफाई अभियान परवान नहीं चढ़ पाया था। यही वजह है कि मानसून को लेकर दोबारा अभियान चलाने की जरूरत पड़ गई। अभी तक नगर में जोरदार बारिश लंबी अवधि तक नहीं हुई है। जिस दिन यह स्थिति उत्पन्न हो गई, उसी दिन शहर के कई मोहल्लों को जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ेगा। स्थिति यह है कि अब तक सभी नालियों की भी पूरी सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर मोहल्ले के पास कच्ची नाली बजबजा रही है। नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान में 3 नाला गैंग को लगाया जाएगा। हालांकि नगर पालिका प्रशासन नाला गैंग की संख्या बढ़ाने का दावा भी कर रहा है। नगर पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि 3 जुलाई से नगर में मानसून के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मध्यम व छोटे नालों की सफाई की जाएगी। साथ ही नाला गैंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed