{"_id":"663d3b27bf10638e5b042ab4","slug":"vpl-the-color-of-bat-and-bat-is-getting-very-bright-the-message-of-voting-is-being-given-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-114469-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीएल : बैट और बल्ले का खूब जम रहा रंग, मतदान का दिया जा रहा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीपीएल : बैट और बल्ले का खूब जम रहा रंग, मतदान का दिया जा रहा संदेश
विज्ञापन
गाजीपुर। वीपीएल (वोटर प्रीमियर लीग) का आयोजन जनपद में जारी है। वीपीएल के आयोजन में बैट और बल्ले का रंग खूब जम रहा है। इसके जरिए मतदाताओं को एक जून को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को वीपीएल के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।
दुल्लहपुर : ज़खनिया तहसील के बघांव गांव के ग्रामीण स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच बघाव और मिर्जापुर के बीच खेला गया। मिर्जापुर की टीम 108 रन बनाकर फाइनल मैच में पहुंची। दूसरे राउंड में बुढनपुर बनाम सवास के बीच मैच खेला गया। 39 रनों से सवास की टीम मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद मिर्जापुर बनाम सवास के बीच फाइनल मैच का मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर मिर्जापुर ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिर्जापुर ने आठ ओवर के मैच में 150 रन का स्कोर खड़ा किया। खिलाड़ी चंदन ने 13 छक्के और चार चौके जड़ने का काम किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 81 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवास की टीम 73 रन पर ही सिमट गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह, नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान उदयभान आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर : क्षेत्र के फूली स्थित आदित्य लाल जनता योगेश हाई स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट मैच का फाइनल मैच नरीयांव और ताजपुर के बीच खेला गया। इसमें नरीयाव की टीम 47 रन से जीत दर्ज की। मुहम्मदाबाद : सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन क्षेत्र के नगवा उर्फ़ नवापुरा ग्राउंड पर खेला गया। ग्रुप ए एवं ग्रुप बी के मध्य प्रथम सेमीफाइनल अरजानीपुर और जकरौली के बीच खेला गया, जिसमें अरजानीपुर की टीम सात विकेट से विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल गौसपुर और करनपुरा के बीच हुआ, जिसमें गौसपुर की टीम 50 रनों से विजयी हुई। जमानिया : हेतिमपुर गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के मैदान पर पत्रकार एकादश और तहसील प्रशासन एकादश के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। तहसील प्रशासन एकादश की टीम ने बाजी मारी। भांवरकोल : क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट मैच में ढुढिया को हराकर मिर्जापुर की टीम फाइनल में अपना स्थान पक्का बनाई। वहीं लोहारपुर को हराकर बढनपुरा की टीम फाइनल में पहुंची। इस मौके पर सूर्यभान राय, सोमनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे। देवकली : क्षेत्र के बड़हरा स्टेडियम में क्रिकेट मैच का फाइनल मैच पचरासी और रामपुर मांझा के बीच खेला गया। फाइनल मैच में टास रामपुर मांझा की टीम ने जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पचरासी की टीम ने बैटिंग करते हुए 75 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर मांझा की टीम 76 रन बनाकर मैच जीती।