फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voter revision campaign will start from November 1

पहली नवंबर से शुरु होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Voter revision campaign will start from November 1
जमानिया। स्थानीय विकास खंड के सभागार में सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बीएलओ की बैठक हुई। इसमें चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम भारत भार्गव ने कहा कि पहली नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इसमें सात, 13, 21 एवं 28 नवंबर को बूथ पर विशेष अभियान चलेगा। इसका हिस्सा बनने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ हरिनारायण ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक के लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें और मृतकों का नाम सूची से काटा जाए। इसके साथ कि एक से अधिक स्थान पर जिन लोगों का नाम है उनका यह सुनिश्चित किया जाए कि सिर्फ एक जगह पर ही उस मतदाता का नाम रहे। इस पूरी प्रक्रिया में सभी का भौतिक सत्यापन जरूर करें ताकि भविष्य में आरोप-प्रत्यारोप से बचा जा सके। तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि बीएलओ की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह वोटर के नाम, पते का सत्यापन आदि कार्य पूरी पारदर्शिता से करें। साथ ही किसी के दबाव में कोई कार्य न करें। अगर कोई दबाव बनाता है तो अवगत कराएं ताकि विधिक कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एबीएसए प्रभाकर यादव, एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे, राहुल कुमार, विजय यादव, छाया देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed