{"_id":"641f4217a41693fd010f7754","slug":"volunteers-took-out-a-tableau-in-the-city-by-walking-the-path-ghazipur-news-c-20-1-122065-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर नगर में झांकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर नगर में झांकी निकाली
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर नगर में झांकी निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भारतीय नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम जिला प्रचारक हेमंत के नेतृत्व में शनिवार को सैदपुर नगर में आयोजित हुआ। दर्जनों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेष में पंक्तिबद्ध तरीके से तथा फूल माला से सजे रथ पर भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र के साथ-साथ संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवलकर का चित्र लगाकर पूरे नगर में झांकी निकाली।
नगरवासी स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे। पथ संचलन का कार्यक्रम पक्का घाट रामलीला मैदान से शुरू हुआ। सभी स्वयंसेवक हरि चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए मुख्य सड़क से त्रिमुहानी, रानी चौक, पूरब बाजार, तहसील से होकर पूरे नगर में भ्रमण के बाद डायट परिसर के पास उपवन में पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला संघ चालक पारसनाथ ने कहा कि वर्ष 1925 में डॉ. साहब ने संघ की स्थापना की जिसका मूल उद्देश्य अपने असंगठित समाज को संगठित करना था। संघ आज निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है और आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह नागेंद्र, मुकेश, डॉ. कृष्णगोपाल, संटी वर्मा, अनिल सोनकर, राजकिशन जायसवाल, रामनारायण, सुजीत, शुभम, भोला, विष्णु आदि स्वयंसेवक मौजूद थे। अंत में प्रह्लाद जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
पथ संचलन में दिखी पुलिस की लापरवाही
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता देखने को मिली। जिस समय पथ संचलन का कार्यक्रम हो रहा था उस समय न तो सैदपुर के कोतवाल दिखे न ही कोई दरोगा दिखा। खानापूर्ति के नाम पर चार से पांच सिपाही लगे थे वह भी पूरे रास्ते भर मोबाइल पर बात करते रहे। रास्ते में भी कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। पथ संचलन की समाप्ति के दौरान कोतवाल खानापूर्ति के नाम पर कुछ देर के लिए आए लेकिन फिर वापस चले गए।